{"_id":"65e774b6ae98471cdf0c58c4","slug":"four-trains-on-shamli-route-will-be-affected-on-march-7-and-8-meerut-news-c-30-1-sah1001-119528-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सात व आठ मार्च को प्रभावित रहेंगी शामली रूट की चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सात व आठ मार्च को प्रभावित रहेंगी शामली रूट की चार ट्रेनें
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली-शामली-सहारनपुर सेक्शन में शामली रेलवे स्टेशन पर काम होने के चलते सात और आठ मार्च को शामली रूट की पांच ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस शामली के बजाय गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टपरी होकर चलेंगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ट्रेन नंबर 04402 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस सात व आठ मार्च को सहारनपुर से दो घंटे की देरी से चलेगी। 04521 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस सात व आठ मार्च को दो घंटे 20 मिनट तक प्रभावित रहेगी। 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस सात व आठ मार्च को गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टपरी के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। इसी तरह 14306 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस सात व आठ मार्च को ही शामली के बजाय टपरी, मेरठ सिटी, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएगी। इन ट्रेनों के प्रभावित रहने से शामली की तरफ जाने वालों को परेशानी होगी।
- लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस आई
रेलवे की ओर से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस चलाई गई है। यह ट्रेन मंगलवार को लालकुआं से दोपहर 1:40 बजे रवाना हुई। रुद्रपुर, मुरादाबाद होते हुए यह ट्रेन सहारनपुर पहुंची। वापसी में अमृतसर से बुधवार यानी आज रवाना होगी। इसके अलावा कोहरे के कारण रद्द चल रही जनसेवा, शहीद, जलियांवाला बाग, हरिहर एक्सप्रेस भी चलने लगीं हैं।