फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four students of an Inter College disappeared leaving bags in the classroom in Meerut

कक्षा में बैग छोड़कर गायब हुए इंटर कॉलेज के चार छात्र, तीन दिन बाद भी नहीं लौटे घर, मचा हड़कंप

Wed, 04 Dec 2019 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Four students of an Inter College disappeared leaving bags in the classroom in Meerut
लापता छात्र - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में एक इंटर कॉलेज से कक्षा दस के चार छात्र तीन दिन पहले कक्षा में अपने बैग छोड़कर कॉलेज से गायब हो गए। छात्रों के घर न पहुंचने पर अभिभावकों ने छात्रों की काफी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। बुधवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर बच्चों के लापता होने के संबंध में तहरीर दी है। पुलिस छात्रों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परीक्षितगढ़ के इंटर कॉलेज में कक्षा दस के चार छात्र लंच के समय खेलने के लिए निकले थे जिसके बाद वापस कक्षा में नहीं लौटे। शिक्षकों ने खोजबीन की लेकिन छात्रों का कुछ पता नहीं चल सका। बताया गया कि शिक्षकों ने परिजनों को सूचित किया। छात्रों के परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन

तीन दिन से परिवार के लोग लगातार छात्रों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लग रहा। बुधवार को चारों बच्चों के परिवार के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को बच्चों के गायब होने की तहरीर दी। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर छात्रों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

पुलिस के अनुसार बताया गया कि गायब हुए छात्रों में तुषार चंदेल पुत्र सुबोध, अक्षय चंदेल पुत्र देवेंद्र प्रताप, मोंटू शर्मा पुत्र लोकेश कुमार निवासी ग्राम सोना, थाना परिक्षित गढ़ हैं।

इनके अलावा थाना नरसेना के ग्राम किरावली निवासी अंकुर पुत्र मदन भी गायब है। यह अपनी बली गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजन बच्चों को आसपास के गांवों में ढूंढ रहे हैं। वहीं परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed