फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four prisoners injured in a quarrel over drugs in meerut

मुजफ्फरनगर: जेल में नशीले पदार्थ को लेकर मारपीट, चार बंदी घायल

Mon, 02 Dec 2019 12:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four prisoners injured in a quarrel over drugs in meerut
demo pic - फोटो : अमर उजाला

गांव अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार में नशीले पदार्थ को लेकर बंदियों के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमें चार बंदी घायल हो गए। सभी घायलों का कारागार के अस्पताल में इलाज कराया गया। जेल अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से बागपत जिला कारागार देशभर में मशहूर हो गई है। सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह जिला कारागार में गांगनौली और मुंढबर के बंदियों के बीच नशीले पदार्थ को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले।

विज्ञापन

बंदी रक्षकों ने बंदियों के बीच मारपीट शांत करानी चाही, लेकिन नाकाम रहे। मामला बेकाबू होता देख अधिकारियों ने पीएसी को बुलवाया। पीएसी के जवानों ने लाठियां भांजकर बंदियों को शांत किया। मारपीट में चार बंदी घायल हो गए। 

सभी का कारागार के अस्पताल में ही इलाज कराया गया। इस संबंध में जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना था कि वह किसी कार्य से लखनऊ गए हुए थे। उन्हें कारागार में हुई मारपीट की जानकारी नहीं है। वह आकर पड़ताल करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। 

वहीं बंदियों के बीच मारपीट का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी कारागार के बाहर इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed