फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four persons are dead including children in road accidents

सड़क हादसों में बच्चे समेत चार की मौत

Thu, 30 May 2019 03:19 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 30 May 2019 03:19 AM IST
सार

अवैध कट पर कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई, कार ने बच्चे को कुचला, उपचार के दौरान दो की मौत
 

विज्ञापन
Four persons are dead including children in road accidents
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर की सड़कों पर किए गए अवैध कट जानलेवा हो रहे हैं। आए दिन इन कटों की वजह से हादसे हो रहे हैं। बुधवार को भी नेशनल हाईवे पर अवैध कट से सड़क पार कर रहे बाइक सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजा मोहन शर्मा (55) पुत्र रघुवीर शर्मा निवासी कासमपुर आर्मी से रिटायर्ड थे। वर्तमान में मोदीपुरम स्थित डीएमआई स्कूल में क्लर्क के पद पर काम कर रहे थे। वह प्रतिदिन सुबह बाइक से ड्यूटी जाते थे। बुधवार को भी ड्यूटी जा रहे थे। जब वह श्रद्धापुरी फेस-2 के सामने पहुंचे तो हाईवे पर दूसरी साइड जाने के लिए डिवाइटर में बने अवैध कट से सड़क पार करने लगे। इसी बीच हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार तेज रफ्तार कार ने राजा मोहन की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने की वजह से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार भी बाइक में टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से युवक की मौत
मेरठ। शामली में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में बुधवार सुबह धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। शामली के ग्राम पिंडोरा थाना झिंझाना निवासी विक्रांत (19) पुत्र अमरीश कुमार बुधवार सुबह साइकिल से खेत पर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सवार ने विक्रांत को जोरदार टक्कर मार दी। घायल विक्रांत को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ घंटे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार विक्रांत के सिर और सीने पर गंभीर चोटें थीं। इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शामली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान घायलकी मौत
 भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगलाशाहू निवासी यासीन (50) पुत्र हनीफ दो सप्ताह पहले साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। गांव स्याल में छोइया के समीप कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात परिजन गंभीर हालत में यासीन को लेकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ भावनपुर विनय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं यासीन के मौत के बाद उसकी पत्नी हसीना, दो बेटी और तीनों बेटों का रो रोकर बुराहाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed