{"_id":"5ff8a6c5efe28a47c24956cc","slug":"four-more-patients-found-in-corona-s-new-strain-in-meerut-confirmed-from-delhi-s-central-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नये स्ट्रेन के मेरठ में 4 और मरीज मिले, दिल्ली की केंद्रीय लैब से हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नये स्ट्रेन के मेरठ में 4 और मरीज मिले, दिल्ली की केंद्रीय लैब से हुई पुष्टि
Sat, 09 Jan 2021 12:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:09 AM IST
सार
- बलवंत एनक्लेव निवासी चार लोगों को सुभारती के स्पेशल कोविड वार्ड में कराया गया भर्ती
- मेरठ में अभी तक कोरोना के नए स्ट्रेन के आ चुके हैं 9 केस
विज्ञापन
new Corona strain
- फोटो : iStock
विस्तार
मेरठ में शुक्रवार को कोरोना के नए स्ट्रेन के चार और मरीज मिले हैं। दिल्ली की केंद्रीय लैब से इन चार मरीजों में कोरोना वायरस के नए रूप की पुष्टि हुई है। इससे पहले मेरठ में 5 मरीज नए स्ट्रेन के मिल चुके थे। मेरठ में अभी तक कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या 9 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन के अनुसार अभी तक दिल्ली की केंद्रीय लैब में जीरो सीक्वेंसिंग के लिए 35 मरीजों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश की रिपोर्ट दिल्ली की केंद्रीय लैब से आ चुकी है। कुछ अन्य सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
सबसे पहले टीपीनगर क्षेत्र के संत विहार कॉलोनी निवासी ढाई वर्षीय बच्ची में कोरोना के नए स्ट्रेन की दिल्ली की लैब से पुष्टि हुई थी। इसके बाद बच्ची के परिजनों और अन्य लोगों के भी सैंपल दिल्ली भेजे गए। 4 दिन पहले बच्ची के माता-पिता और इस परिवार के रिश्तेदार निवासी बलवंत एंक्लेव निवासी दो लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर में अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, सरकारी ठेके के सेल्समैन सहित 13 गिरफ्तार
शुक्रवार को बलवंत एंक्लेव निवासी 4 लोगों में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ का कहना है कि इन चारों लोगों को पहले ही कोविड वार्ड में लाया गया था। सीएमओ का कहना है कि कुछ और अन्य सैंपल हैं उन्हें दिल्ली की केंद्रीय लैब भेजा जा रहा है।
कोरोना के 24 नए मरीज मिले
जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 24 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ के अनुसार कोरोना संक्रमण के लिए 4378 लोगों का टेस्ट किया गया था। इनमें कोरोना के 24 मरीज मिले हैं। जिले में अभी तक कोरोना के 20956 मरीज मिल चुके हैं। जबकि 398 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 75 लोगों को डिस्चार्ज किया। अभी तक 19838 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 720 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें 152 होम आइसोलेशन में है।