फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four more deaths from Corona in Meerut, more than hundred new patients including ACMO

कोरोना से चार और की मौत, एसीएमओ समेत 122 नए मरीज मिले, 121 मरीजों की हुई छुट्टी

Sun, 01 Nov 2020 01:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four more deaths from Corona in Meerut, more than hundred new patients including ACMO
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
मेरठ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) समेत कोरोना के 122 नए मरीज मिले हैं। इनमें छह मरीज सीएमओ कार्यालय के हैं। चार लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


मृतकों में 50 वर्षीय महिला दतावली, 75 साल के बुजुर्ग गगन विहार रोहटा रोड, 63 साल का व्यक्ति शास्त्रीनगर और 41 साल का व्यक्ति पचपेड़ा का था। नए मरीजों में चार साल की बच्ची से लेकर 90 साल तक के संक्रमित हैं। इनमें दो हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक, बैंकर, घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट्स और शिक्षक शामिल हैं।

सीएमओ कार्यालय के शनिवार को एंटीजन टेस्ट कराए गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. पूजा शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि छह संक्रमित हैं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर चले अभियान में 18 लोग संक्रमित निकले हैं। वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल एल ब्लॉक शास्त्री नगर की अध्यापिका, जीजीआईसी सरधना की सहायक अध्यापिका कोरोना पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को 4974 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना मरीजों की कुल संख्या 12831 हो गई है। 121 मरीजों की छुट्टी हुई है। 11054 मरीजों की अब तक छुट्टी हो चुकी है। सैंपल के हिसाब से 2.46 प्रतिशत लोगों को पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल 299 लोगों की मौत हो चुकी है। 1478 मरीजों का इलाज चल रहा है और 686 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीज मीनाक्षीपुरम, किना नगर, शास्त्रीनगर, दिल्ली रोड, संजय नगर, गंगानगर, जागृति विहार, पल्लवपुरम, पंचशील कॉलोनी, जयभीम नगर, अजंता कॉलोनी, न्यू मोहनपुरी आदि के रहने वाले हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed