फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four-month-old innocent thrown on the road in a cold night

सर्द रात में सड़क पर फेंकी चार माह की मासूम

Thu, 06 Jan 2022 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four-month-old innocent thrown on the road in a cold night
सर्द रात में सड़क पर फेंकी चार माह की मासूम
विज्ञापन

मेरठ। अपनों ने ही चार माह की मासूम को सड़क किनारे फेंक दिया। सर्द रात में राहगीरों ने बच्ची को देखा तो पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। पति से अलग रह रही मां को जब पता चला कि उसका कलेजा फट पड़ा। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बुधवार को बच्ची को उसकी मां को सौंपा, तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू झर-झर बहने लगे। सीओ का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
चाइल्ड हेल्पलाइन की डायरेक्टर अनीता राणा ने बताया कि चमन कालोनी निवासी सबा का अपने पति बिलाल से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शौकत कालोनी में बिलाल अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। बिलाल और सबा की चार माह की बेटी इनाया भी है, जो मां के साथ रहती है। सबा ने बताया कि बिलाल हर माह उसे घर खर्च के लिए रुपये देता था, लेकिन दो माह से वह पैसे नहीं दे रहा है। दबाव डालने के लिए वह मंगलवार शाम इनाया को शौकत कालोनी में पति, दादी और बुआ के पास छोड़ आई। सबा का आरोप है कि रात के समय मासूम को कंबल में लपेटकर घर के पास ही सड़क पर छोड़ दिया गया। सर्द मौसम में मासूम के रोने की आवाज आई तो राहगीरों ने कंबल खोलकर देखा। मासूम ठंड से कांप रही थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और बच्ची को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। साथ ही अनीता राणा को भी सूचना दी। अनीता बच्ची को अपने साथ ले गईं।
विज्ञापन

बुधवार को सबा अपनी बच्ची को लेने शौकत कालोनी पहुंची, तो पता चला कि वह वहां नहीं है। रोती-बिलखती मां लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि बच्ची अनीता राणा के पास है। सबा जागृति विहार स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन के ऑफिस पहुंची और वहां अपनी बेटी को देखकर सीने से लगा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- थाना प्रभारी को सीसीटीवी कैमरे चेक करने के निर्देश दिए हैं। मासूम बच्ची को सड़क पर फेंकने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार चौरसिया, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed