{"_id":"5c7d52ddbdec2213f32f6182","slug":"four-killed-in-car-and-truck-accident-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दर्दनाक हादसा, ट्रक से भिड़ी कार, चार लोगों की मौत, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दर्दनाक हादसा, ट्रक से भिड़ी कार, चार लोगों की मौत, 7 घायल
Mon, 04 Mar 2019 11:59 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहसूमा क्षेत्र में मोड़खुर्द के पास सोमवार रात को ट्रक और जाइलो कार की भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार में मौजूद सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजनौर के मंडावली निवासी परिवार मुंबई से दिल्ली होकर अपने घर लौट रहा था। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी काटकर पुलिस ने घायलों को निकाला।
बिजनौर के मंडावली निवासी परिवार मुंबई गया था। मुंबई से सोमवार रात परिवार दिल्ली लौटा जहां से जाइलो कार से अपने घर लौट रहा था। कार में मंडावली निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद बशीर, शहाबेज पुत्र बशीर, हिना पत्नी अहसान, जिक्रा पुत्र अहसान, मिशवा पुत्र अहसान, निशा पत्नी, बशीर, नाजिर पुत्र बशीर, बेबी पत्नी असलम हैं।
वहीं जाइलो कार के ड्राइवर कय्यूम उर्फ बिट्टू निवासी बसीकला बिजनौर भी गंभीर रूप से घायल हैं। हाजी खुर्शीद पुत्र मुंसी अब्दुल रसीद और सुहेल पुत्र खुर्शीद भी कार में थे। पुलिस का कहना है इनमें से अशरफ और कार के ड्राइवर कय्यूम व दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सीओ मवाना पंकज सिंह, एसओ बहसूमा रविंद्र कांबोज मौके पर पहुंचे। सात घायलों को गंगानगर के सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ मवाना का कहना है कि अशरफ का मुंबई में सैलून का काम है। जो परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। अशरफ के बेटे का 31 मार्च को बिजनौर के चांदपुर निवासी युवती से निकाह होना है। दिल्ली आने के बाद बिजनौर निवासी ड्राइवर से जाइलो मंगाई थी। पुलिस ने बताया कि 22 टायरा ट्रक से हादसा हुआ है। ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/