{"_id":"5de423818ebc3e54f4463692","slug":"four-injured-due-to-soil-put-in-way-stone-peltering-sardana-news-mrt456538061","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते पर मिट्टी डालने पर संघर्ष, पथराव, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते पर मिट्टी डालने पर संघर्ष, पथराव, चार घायल
विज्ञापन
दबथवा में हुए संघर्ष के घायल लोग
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। दबथुवा गांव में रास्ते पर डाली गई मिट्टी को लेकर दो पक्षों में रविवार दोपहर संघर्ष हो गया। जिसमें धारदार हथियारों के साथ पथराव भी किया गया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
दबथुवा गांव निवासी वेदपाल पुत्र महावीर अपने मकान में कुछ निर्माण कर रहा है। मिट्टी की जरूरत पड़ने पर उसने मकान के बाहर डलवा ली। इस दौरान गांव निवासी सोनू बुग्गी लेकर लौट रहा था। उसने मिट्टी से रास्ते में अवरोध पैदा होने का विरोध जताया। जिस पर वेदपाल व सोनू के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार चले और पथराव भी हुआ। काफी देकर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना में वेदपाल पुत्र महावीर, आशु पुत्र वेदपाल घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से सोनू व शेखर पुत्रगण धर्मपाल और धर्मपाल घायल हो गया। संघर्ष के बाद दोनो पक्षों के लोग थाने पहुंचे ओर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, लोगों के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, महिला सहित चार घायल
सरधना। खेड़ा गांव में रविवार दोपहर पंचायती भूमि पर पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। खेड़ा गांव निवासी नीरज पुत्र रतन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का ही एक व्यक्ति पंचायती भूमि से रविवार को जबरन पेड़ काट रहा था। उ पेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग हुई। संघर्ष में महिला सविता पत्नी विनय व विनय पुत्र रतन, सोनू पुत्र रतन घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे है।