{"_id":"5d9110e58ebc3e939e470718","slug":"four-hours-of-lights-in-vip-area-meerut-news-mrt4459596121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी इलाके में चार घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी इलाके में चार घंटे गुल रही बत्ती
विज्ञापन
वीआईपी इलाके में चार घंटे गुल रही बत्ती
मेरठ। तमाम दावों के बाद भी बिजली की चाल सुधर नहीं पा रही है। कहीं फाल्ट तो कहीं मेंटेनेंस के नाम पर खूब बिजली कटौती कराई जा रही है। रविवार को वीआईपी इलाके की भी बिजली चार घंटे गुल रही। पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के घरों की भी बिजली बाधित रही।
33 केवी सिविल लाइन बिजलीघर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक शटडाउन लिया गया था। इसके चलते पुलिस लाइन, सर्किट हाउस, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, कमिश्नर आफिस से मीर जैन हॉस्पिटल तक, बिजलीघर से जैन मंदिर तक, मेरठ स्कूल कंपाउंड, स्पोर्ट्स कालोनी, प्रोफेसर कालोनी एवं उपकेंद्र से भगत लाइन तक की बिजली चार घंटे तक प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने बताया कि बिजलीघर पर मेंटेनेंस कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था। काम पूरा करके बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।