फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four hour parole to attend father funeral

Meerut News: साइबर अपराधी को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चार घंटे की पैरोल

Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
four hour parole to attend father funeral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। दिल्ली में साइबर अपराध के मामले में एक साल से सजा काट रहे अली मोहसिन को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चार घंटे की पैरोल मिली। शनिवार दोपहर को वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में अपने गांव मुंडाली पहुंचा।

मोहसिन के पिता अली हैदर का दो दिन पहले निधन हो गया था। उस समय उसे पैरोल नहीं मिल पाई थी। गांव पहुंचने पर परिजनों और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं। मोहसिन ने अपने परिवार को ढाढ़स बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। उसके गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय मुंडाली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। चार घंटे की पैरोल समाप्त होने पर दिल्ली पुलिस उसे वापस कारावास ले गई।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed