फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four girls left their homes after being scolded and reached Hapur, police searched for them for eight hours.

Meerut News: डांटने पर चार बच्चियां घर छोड़कर हापुड़ पहुंची, पुलिस ने आठ घंटे में तलाशा

Sun, 04 Oct 2026 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Four girls left their homes after being scolded and reached Hapur, police searched for them for eight hours.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं चार नाबालिग बालिकाओं को जानी थाना पुलिस ने महज आठ घंटे के भीतर हापुड़ रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया और सत्यापन के बाद चारों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम की है। सुभारती चौकी क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों की चार नाबालिग बच्चियां परिजनों द्वारा किसी बात पर डांट दिए जाने से नाराज हो गई थीं। शनिवार शाम करीब 6 बजे चारों बच्चियां बिना बताए अचानक घर से लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद जब रात 11 बजे तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने जानी थाना पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई लिया और बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें गठित कर दीं। पुलिस टीमों ने मेरठ के सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुभारती क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बच्चियां एक ई-रिक्शा में बैठकर मेरठ शहर की तरफ जाती दिखाई दीं। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पहचान कर जब उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने चारों बच्चियों को हापुड़ बस अड्डे पर उतारा था वे आपस में हापुड़ जाने की बात कर रही थीं। ई-रिक्शा चालक से अहम सुराग मिलते ही जानी पुलिस ने तत्काल हापुड़ पुलिस को अलर्ट किया। रविवार सुबह तलाश के दौरान पुलिस टीमों ने चारों बालिकाओं को हापुड़ रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश लिया।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर चारों बच्चियां घर छोड़कर निकल गई थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सटीक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे में बालिकाओं को हापुड़ स्टेशन से तलाश लिया। थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सत्यापन के बाद चारों बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed