{"_id":"5d8f33c28ebc3e93bf3bc3e8","slug":"four-boys-misdeed-with-a-minor-girl-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: किशोरी के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: किशोरी के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में
Sat, 28 Sep 2019 04:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 28 Sep 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में शनिवार को गांव के ही चार युवकों ने दुस्साहस करते हुए एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
एक तरफ यूपी सरकार बेटियों की सुरक्षा के बड़े बड़े दावे करती है वहीं शहर से लेकर देहात तक बेटियां खौफ के साये में जिंदगी गुजार रही है।
भावनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसके ही गांव के चार युवकों ने दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहां चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमें में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन