फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four boys in absconding

बालकों की फरारी में चार पर गाज

Mon, 17 Jun 2019 04:28 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 17 Jun 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
Four boys in absconding
बाल सुधार ग्रह मे निरिक्षण करने आये डीएम अनिल ढींगरा व एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मेरठ के सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह (बालक) से शुक्रवार देर रात रोशनदान तोड़कर तीन बालकों के मामले का डीएम अनिल ढींगरा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीएम रविवार दोपहर बाल गृह का निरीक्षण करने पहुंचे। लापरवाही सामने आने पर बाल गृह के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि दो होमगार्डों की बर्खास्तगी की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी गई। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए हैं।
राजकीय बालगृह से फरार होने में एक बालक फव्वारा चौक मेरठ, दूसरा बरेली तो तीसरा जिला सोनभद्र का है। तीनों बालकों के परिजनों से संपर्क किया गया। लेकिन रविवार को भी बालकों का सुराग नहीं लगा। रविवार दोपहर डीएम अनिल ढींगरा, एडीएम सिटी महेश चंद शर्मा, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह बालगृह पहुंचे। डीएम ने वहां मौजूद कर्मचारियों से तीनों बालकों के फरार होने पर जानकारी ली। इंस्पेक्टर नौचंदी से भी पूछा कि किस समय पुलिस को सूचना दी गई। इस पर कड़ी फटकार लगाई कि बालकों के फरार होने के बाद तुरंत सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। डीएम का कहना है कि इस मामले में लापरवाही सामने आने पर होमगार्ड जल सिंह और मोहित की बर्खास्तगी की रिपोर्ट भेजी गई है। केयरटेकर प्रकाश चंद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आखिर कैसे उखाड़ा रोशनदान
रविवार दोपहर डीएम अचानक से राजकीय बाल गृह पहुंचे तो हड़कंप मच गया। डीएम ने मौजूद कर्मचारियों से पूछा कि आखिर बालकों ने रोशनदान को कैसे उखाड़ दिया। इस पर अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साध गए। डीएम ने कर्मचारियों और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि कोई लापरवाही मिली तो सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed