मेरठ: कुख्यात सलमान के भाई सहित चार गिरफ्तार, अवैध असलहे भी बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सलमान के भाई आमिर और उसके तीन साथी पुलिस ने दबोचे हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से असलहे भी बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि सलमान गैंग ने एक सप्ताह पहले 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसका मुकदमा भी पंजीकृत है।
कोतवाली क्षेत्र में कुख्यात सलमान और सारिक गैंग में गैंगवार चल रही है। गैंगवार में पार्षद आरिफ समेत छह लोगों की अब तक जान जा चुकी है। सलमान और सारिक जेल में बंद हैं। पुलिस के अनुसार, सलमान गैंग ने एक सप्ताह पहले एक व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। तभी से सलमान के साथियों की पुलिस को तलाश थी।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस ने सलमान के भाई आमिर समेत चार लोगों को दबोच लिया है। इन सभी के पास से काफी संख्या में असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं। देर रात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी रही। पुलिस अभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना कि सलमान गैंग ने रंगदारी मांगी थी, जिसका मुकदमा पंजीकृत है। सलमान के गैंग की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
एक सिपाही ने कराई चारों की गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों का कहना कि एक सिपाही का सारिक गैंग से संबंध है। सारिक के साथियों ने ही सिपाही को आमिर और उसके साथियों की जानकारी दी। सटीक मुखबिरी के बाद पुलिस ने आमिर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। सिपाही की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वह सारिक गैंग से कैसे जुड़ा है।
गैंगवार में जा चुकी है छह जान
सलमान और सारिक गैंग के बीच चल रही गैंगवार में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। सलमान के चाचा पार्षद आरिफ और उनके साथी को सारिक गैंग ने ही मारा था। उसके बाद नवीन फल मंडी प्रधान रियाजुद्दीन की हत्या भी इसी गैंगवार में हुई। सारिक की डेयरी पर काम करने वाले दो नौकरों की हत्या गैंगवार में हुई। लिसाड़ी गेट में शोएब की हत्या भी हुई। दोनों गैंग सक्रिय हैं।