फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused of hunting wildlife arrested

वन्य जीवों के शिकारी दबोचे

Sat, 31 Oct 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four accused of hunting wildlife arrested
वन्य जीवों का शिकार करने के मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : SAHARANPUR
वन्य जीवों का शिकार करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। वन विभाग की टीम ने शनिवार को थाना कुतुबशेर क्षेत्र के नकुड़ तिराहे के पास से वन्य जीवों का शिकार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन खरगोश, दो बिज्जू और एक गीदड़ मृत हालत में बरामद हुए। इनका शिकार गांव छिदबना और उसके आसपास के जंगल से किया गया था। इनके पास से शिकार में इस्तेमाल होने वाले 16 खटके, अन्य औजार और दो बाइक भी बरामद हुईं हैं।
पकड़े गए आरोपी साका, आकाश, शेखर और कर्म चंद पुत्र मेहर चंद हैं जगाधरी (यमुनानगर) के थाना सदर क्षेत्र के उड़वा माजरी के रहने वाले हैं। सहारनपुर वन रेंज के दरोगा सुनील कुमार ने बताया हरियाणा से कुछ शिकारियों के जिले में वन्य जीवों का शिकार करने आने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह छिदबना गांव की ओर जाने वाले रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार लोगों दबोच लिया। इनके पास मिले बोरे में मृत जीव मिले। इस संबंध में थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कुतुबशेर ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्वाद के लिए करते हैं वन्य जीवों का शिकार
आरोपियों ने बताया वे खरगोश, गीदड़, बिज्जू, बिल्ली सहित कुछ अन्य जंगली जीवों का शिकार सिर्फ खाने के लिए करते हैं। अब तक यमुनानगर, जगाधरी और आसपास के क्षेत्रों में शिकार किया था। इस जिले में पहली बार आए थे। पूछताछ में उन्होंने वन्य जीवों या उनकी खाल की तस्करी से इनकार किया। जिला वनाधिकारी विजय सिंह के मुताबिक पूछताछ में वन्य जीवों की तस्करी या शिकार के बाद महंगे दाम पर बेचने की जानकारी नहीं मिली है। हरियाणा में ऐसे शिकारी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटका डालने में माहिर है कर्मचंद
गिरफ्तार आरोपी कर्मचंद खटका लगाने में माहिर है। वह ऐसी जगह खटका लगाता है, जिससे वन्य जीव जल्द उसमें फंस जाए। शाका और आकाश जीवों को जंगल में खोजते हैं। मदद आरोपी शेखर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed