फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused in Sonu murder case arrested baghpat, Tamancha recovered

सोनू हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद, जमीनी विवाद में दिया था वारदात को अंजाम

Thu, 29 Oct 2020 10:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Four accused in Sonu murder case arrested baghpat, Tamancha recovered
murder in baghpat - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के जंगल में बुधवार की रात जमीन के विवाद में की गई युवक सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को बागपत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


शेखपुरा गांव के जंगल में बुधवार की रात जमीन के विवाद को लेकर सोनू खत्री पुत्र सूबेदीन निवासी शेखपुरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई सुमेर उर्फ काला ने चार युवकों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल रविकांत उर्फ रोबिन व अमित उर्फ मीत पुत्रगण इंद्रपाल व गर्व पुत्र बिट्टू निवासी बिनौली को जिवाना रंछाड चौराहा और राहुल पुत्र कय्यूम निवासी शेखपुरा को गुरुवार की सुबह दरकावदा चौराहे से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने रविकांत उर्फ रोबिन से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा, एक खोखा और कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed