{"_id":"5f7ab92e1d0112567f14f2f2","slug":"former-union-minister-qazi-rasid-masood-died-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का निधन, दिल्ली के अस्पताल में हुए थे भर्ती, कोरोना की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का निधन, दिल्ली के अस्पताल में हुए थे भर्ती, कोरोना की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
Mon, 05 Oct 2020 11:42 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद का सोमवार सुबह निधन हो गया। 27 अगस्त को कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से तीन दिन पहले ही सहारनपुर में अपने घर लौटे थे। इसके बाद फिर से तबीयत खराब होने पर उन्हें रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके भतीजे एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
बता दें कि आज करीब पांच बजे उनके पैतृक निवास स्थल गंगोह स्थित कब्रिस्तान में शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। गौरतलब है कि काजी रशीद मसूद 1977 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उस समय उन्होंने सहारनपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हाथरस कांड पर मदनी का बयान, बोले- योगी की प्राथमिकता में नहीं कानून व्यवस्था
विज्ञापन
इसके बाद 1980, 1989, 1991 और 2004 में भी वह सहारनपुर लोकसभा सीट से ही सांसद चुने गए, जबकि 1985, 2009 और 2012 में वह राज्यसभा के सदस्य रहे। 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/