फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former President reached Saharanpur, tight security arrangements

Meerut News: सहारनपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Former President reached Saharanpur, tight security arrangements
सहारनपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला रविवार की दोपहर 2.30 बजे शोभित विश्वविद्यालय गंगोह पहुंचा। विश्वविद्यालय पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बाबू विजेंद्र मार्ग के दोनों ओर रंगीन झंडे लगाए गए थे। इसी मार्ग से लेकर वह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, जहां चांसलर कुंवर शेखर विजेंद्र, वाइस चांसलर डॉ. रणजीत सिंह और रजिस्ट्रार प्रोफेसर महीपाल सिंह आदि ने पुष्प गुच्छ भेंटकर पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स ने उनको सलामी दी। इसके बाद वह एडमिन ब्लॉक गए, जहां कुछ पल विश्राम करने के बाद उन्होंने मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई ‘जुगाड़’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सांसद प्रदीप चौधरी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद भी शामिल हुईं। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने संबोधन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मेहमानों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed