{"_id":"5ba66bc0867a557f6c068cbb","slug":"former-preacher-arrested-for-abusive-remark-on-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पूर्व प्रचारक गिरफ्तार, वायरल किया था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पूर्व प्रचारक गिरफ्तार, वायरल किया था वीडियो
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर पर अभद्र टिप्पणी कर उसे सोशल साइट पर वायरल करने के आरोपी युवक को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब 23 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल किया था। मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचने के चलते पुलिस गुपचुप तरह से इसकी जांच कर रही थी।
विज्ञापन
दरअसल, चार दिन पहले सिविल लाइन थाने में जबर सिंह गुर्जर के विरूद्घ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी जबर सिंह ने एक वीडियो में खुद को संघ का पूर्व प्रचारक बताते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ प्रचारकों पर अभद्र टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं संघ पर 2019 चुनाव को लेकर प्लानिंग के तहत एक समुदाय के पक्ष में बोलने की बात भी वीडियो में कही और इस वीडियो को सोशल साइट फेसबुक पर वायरल भी कर दिया था। मामला सामने आते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई थी। यह मामला लखनऊ और दिल्ली तक भी पहुंच। मामले की गंभीरता को देखते सर्विलांस और साइबर सेल की टीम गुपचुप तरीके से इसकी जांच में लगी थी। सर्विलांस की टीम ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और फिर सिविल लाइन पुलिस की मदद से शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/