फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLC Haji Iqbal's son arrested in gangster act, this is case

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का बेटा गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार, ये है मामला

Tue, 24 Jul 2018 12:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Former MLC Haji Iqbal's son arrested in gangster act, this is case
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का बेटा गिरफ्तार

सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल सहित उसके पुत्रों जावेद व वाजिद और भाई बसपा एमएलसी महमूद अली को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। इस मामले में पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने हाल ही में हरिद्वार के एक व्यक्ति की जमीन कब्जाने के मामले में इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। बसपा नेता और पूर्व एमएलसी इकबाल और उनके परिवार के खिलाफ चार मामले जमीन पर कब्जा करने के दर्ज हो चुके हैं। सोमवार दोपहर जावेद की गिरफ्तारी के विरोध की आशंका के चलते पुलिस उसे पकड़ने के बाद जिला मुख्यालय लेकर आई, शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने जावेद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। एमएलसी महमूद अली का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिस दिन कब्जे होने की बात कही जा रही है, उस दिन उनके भाई विदेश में थे। इस कार्रवाई खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed