फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Minister of State Ompal Singh Nehra passed away in Meerut

Meerut News: पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन, कई दिनों से थे बीमार; कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

Fri, 03 Nov 2023 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 Nov 2023 07:20 PM IST
सार

पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का शुक्रवार को निधन हो गया। ओमपाल सिंह नेहरा कई दिनों से बीमार थे।

विज्ञापन
Former Minister of State Ompal Singh Nehra passed away in Meerut
पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का निधन हो गया। ओमपाल सिंह नेहरा सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। ओमपाल सिंह नेहरा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उन्होंने शुक्रवार की दोपहर अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह विदुरकुटी पर करीब आठ बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी ओमपाल सिंह नेहरा राजनीतिज्ञ के साथ समाजसेवी थे। उन्होंने समाज और राष्ट्र हित में सदैव कार्य किए। सपा सरकार में उन्हें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पद दिया गया था। स्वर्गीय ओमपाल सिंह नेहरा दारानगर गंज रोडस्थित अपने फार्म हाउस पर रह रहे थे। उनके पुत्र राहुल सिंह ने बताया कि उन्हें बुखार आया था। पहले शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। 
विज्ञापन


राहुल सिंह ने बताया कि तबीयत में सुधार नहीं होने से उन्हें ऋषिकेश एम्स में ले जाया गया। राहुल ने बताया कि शुक्रवार को ऋषिकेश से लाते समय उन्होंने रास्ते में अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही उनके परिचित, रिश्तेदार व शुभचिंति घर पहुंचे और उनके दर्शन किए और परिवार को सात्वंना दी। राहुल सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह करीब आठ बजे विदुरकुटी पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed