{"_id":"6a564a5ca9c17f934e05c4fd","slug":"former-minister-met-the-district-magistrate-regarding-issues-in-the-area-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112890-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि डीएम से मिले
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान केलिए डीएम से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि। (स्त्
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर के नालों की तली-झाड़ सफाई और क्षतिग्रस्त चांदपुर मार्ग को शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और समस्याओं के समाधान की मांग की।
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि, भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश पाल सिंह, विनोद कुमार बेचैन, कोकब खान, संजय सिरोही, अवधेश शर्मा और हुमायूं सिद्दीकी आदि के साथ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मिले।
प्रभुदयाल वाल्मीकि ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि हस्तिनापुर-चांदपुर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बरसात के अत्यधिक पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका शीघ्र निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मवाना-हस्तिनापुर नहर पुल की संपर्क मार्ग को सीधा करने और वहां अतिशीघ्र पक्की व स्थायी सड़क बनवाने की मांग की। साथ ही मवाना कस्बे के नालों की तली-झाड़ सफाई कराने का भी आग्रह किया।