{"_id":"60130c598ebc3e32a623e8d3","slug":"former-district-panchayat-member-gave-rs-1-lakh-11-thousand-for-the-construction-of-the-temple-laward-news-mrt5226681105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये दिए
विज्ञापन

दौराला/हस्तिनापुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता समर्पण निधि में लोगों से सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी अरविंद प्रधान गुप्ता के आवास पर मनिंदर पाल सिंह, मिलन सोम, नारायण सिंह, राधेश्याम अग्रवाल पहुंचे। उन्हें पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद गुप्ता ने मंदिर निर्माण में 51 हजार रुपये की धनराशि सौंपी। इस मौके पर अजय गुप्ता, पीयूष गुप्ता, तोशी गुप्ता, ठाकुर हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं हस्तिनापुर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पपनेजा ने व्यापार संघ की तरफ से 1 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग दिया। भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी गौरव गुर्जर ने परिवार सहित 51 हजार रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए दिए। जिला प्रचारक ललित शंकर, मुकेश ठाकुर, अनुज शर्मा, रविंद्र कुमार, सुनील कालरा आदि मौजूद रहे।
विधायक ने दान दिया
जानीखुर्द। सतवाई गांव में बृहस्पतिवार को राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया गया। कार्यकर्ता गांव में घर-घर गए। इस दौरान धन संग्रह के लिए कार्यकर्ता भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई के घर भी पहुंचे। विधायक ने मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं को गुप्त दान का चेक दिया। संवाद