{"_id":"600895658ebc3e32a57306a1","slug":"former-consultant-s-nephew-dies-after-being-hit-by-train-modipuram-news-mrt521533668","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व राज्यमंत्री के भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व राज्यमंत्री के भतीजे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आकर पूर्व सलाहकार के भतीजे की मौत
मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के पास रेलवे फाटक पार करने के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर राज्य योजना आयोग के पूर्व सलाहकार के भतीजे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में रखवा दिया है।
पल्लवपुरम फेज दो के एमएच पॉकेट निवासी निशांत उर्फ सोनू (34) पुत्र देवेंद्र सिंह मूलरूप से बागपत के शिकोहपुर का रहने वाला था। यहां पर वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। निशांत रोज शाम को दोस्तों के साथ दौड़ने जाता था। बुधवार को वह दोस्त वैभव राणा और अमरीश के साथ दौड़ते दौड़ते कृषि विवि स्थित रेलवे फाटक तक पहुंच गया। ट्रेन आने से पहले वैभव फाटक पार कर गया। निशांत फाटक पार करने का प्रयास कर रहा था।
इसी दौरान तेज हवा के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दोस्तों ने मामले की जानकारी निशांत के परिजनों और पुलिस को दी। पल्लवपुरम थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि शव को निजी अस्पताल में भेजा गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व सलाहकार को दी सूचना
निशांत सपा सरकार में पूर्व सलाहकार में रहे बागपत निवासी ओमवीर सिंह तोमर का भतीजा है। उन्हें भी फोन पर मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वह लखनऊ से मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। निशांत का छोटा भाई विदेश में पढ़ाई कर रहा है।
दोस्तों के दिलों में बैठा खौफ
निशांत की आंखों के सामने मौत होते देख वैभव और अमरीश दहशत में हैं। वैभव ने बताया कि उसकी आंखों के सामने दोस्त के सिर के कई टुकड़े हो गए। वह लाचार खड़ा रहा। दोस्त के लिए कुछ नहीं कर पाया। दोनों दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।