फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Congress MLA sent to Tihar jail, and accused of blackmailing the MP

कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सांसद को ब्लैकमेल करने के लगा आरोप

Wed, 22 Aug 2018 09:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 22 Aug 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA sent to Tihar jail, and accused of blackmailing the MP
फाइल फोटो

भूमि क्रय करने के मामले में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद व इस्लामी तालीम के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल को ब्लैकमेल करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने देवबंद विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक माविया अली को गिरफ्तार किया है। मामला यूपी के सहारनपुर है।

विज्ञापन


अजमल ग्रुप ऑफ कंपनीज में अकाउंट मैनेजर मुंबई निवासी जमाल अख्तर खान ने रविवार को दिल्ली के थाना साउथ एवेन्यू में तहरीर देकर कांग्रेस के पूर्व विधायक माविया अली पर आरोप लगाया कि वह सांसद बदरुद्दीन अजमल की देवबंद में स्थित जमीन को हड़पना चाहते हैं। जमीन के सिलसिले में सांसद से हुई मुलाकात के दौरान माविया अली ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की और बाद में उन्हें व्हाट्सअप और ई-मेल पर मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने लगे। सांसद से जुड़ा मामला होने के चलते तुरंत हरकत आई दिल्ली पुलिस ने वहीं के 7-स्टार लोधी होटल में ठहरे माविया अली को कमरा नंबर 701 से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने जमाल अख्तर खान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पूर्व विधायक को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इस मामले में बदरुद्दीन अजमल की ओर से एक रिपोर्टर से प्रकरण को लेकर हुई बातचीत की ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। जिसमें उन्होंने माविया अली पर गंभीर आरोप लगा रखे हैं। माविया अली की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

उधर, पूर्व विधायक के पुत्र हैदर अली ने पिता की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उनके पिता निर्दोष हैं और साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। बता दें कि वर्ष 2016 में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की मौत के बाद उपचुनाव हुआ था। जिसमें माविया अली कांग्रेस के सिंबल पर लड़कर चुनाव जीते थे। जबकि उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में माविया अली सपा से चुनाव लड़े। लेकिन वह हार गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed