फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former BSP minister charged with attempt to murder conspiracy

यूपी: बसपा पूर्व मंत्री ने लगाया साजिशन हत्या के प्रयास का आरोप 

Tue, 08 Jan 2019 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Jan 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Former BSP minister charged with attempt to murder conspiracy
मेरठ न्यूज

बसपा सरकार में मंत्री रहे योगराज सिंह सोमवार को समर्थकों के साथ मेरठ के पल्लवपुरम थाने पहुंचे और बीकानेर रेस्टोरेंट के सैंपल फेल होने पर एफआईआर दर्ज कराने और साजिशन हत्या के आरोप की तहरीर दी। पूर्व मंत्री ने डीएम और एडीएम सिटी से मिलकर बीकानेर रेस्टोरेंट में सील लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन


विगत 14 जुलाई 2018 को पूर्व मंत्री योगराज सिंह अपने समर्थकों नत्थू प्रधान, बिजेंद्र, चालक टीनू चौहान, अरविंद बालियान के साथ दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाते समय मोदीपुरम हाईवे स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए रुके थे। इस दौरान दूध पीने से नत्थू प्रधान की हालत बिगड़ गई थी। तभी से उनका मेडिकल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

इसे पूर्व मंत्री ने साजिश करार देते हुए आला अधिकारियों को अवगत कराया था। फूड इंस्पेक्टर वैभव शर्मा ने दूध के सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे थे। हाल ही में आयी रिपोर्ट में सैंपल फेल पाया जाना बताया। रिपोर्ट का पता चलने के बाद सोमवार को पूर्व मंत्री साथियों के साथ पहले एडीएम सिटी मुकेश चंद्र से मिले। फिर पल्लवपुरम थाने पहुंचे। 

उनके सहयोगी बिजेंद्र सिंह ने रेस्टोरेंट के खिलाफ तहरीर देकर साजिशन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। देर शाम पूर्व मंत्री ने डीएम अनिल ढींगरा से मिलकर शिकायती पत्र देकर रेस्टोरेंट पर सील लगाने और साजिश में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

जांच के बाद कार्रवाई होगी
तहरीर आयी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -जनक सिंह चौहान, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम

नहीं हुए सैंपल फेल 
दूध के सैंपल फेल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जो रिपोर्ट आयी थी, उसमें कोई सैंपल फैल नहीं हुए हैं। अगर ऐसा है तो इस संबंध में जानकारी की जाएगी। -अमित कुमार, मैनेजर बीकानेर रेस्टोरेंट 

सैंपल फेल मिले
बीकानेर रेस्टोरेंट से जो सैंपल लिए थे, वह जांच में फेल हो गए है। सैंपल मानकों के विपरीत पाया गया है। एडीएम सिटी की कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया है। -वैभव शर्मा, फूड इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed