{"_id":"596e44ca4f1c1be2618b4827","slug":"foreign-women-doing-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी बहू कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की कर रही सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी बहू कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की कर रही सेवा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा करती विदेशी बहू
हाईवे से गुजर रहे शिवभक्तों की सेवा में विदेशी बहू भी लगी हुई है। विदेशी बहू पिछले पांच साल से कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा करती है। वह खुद ही खाना बनाकर शिवभक्तों को खिला रही है।
विज्ञापन
मेरठ सदर बाजार निवासी अरविंद एलन के बेटे मोहित एलन की शादी 2011 में चैक गणराज्य निवासी इवाना से हुई थी। मोहित एलन का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस और इवाना एक फिजियोथेरेपिस्ट है। अरविंद एलन ने सिवाया में कांवड़ शिविर लगा रखा है। इस बार यह उनका सातवां कांवड़ शिविर है। इसमें इवाना भी शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई है। इवाना का कहना है कि जब वह यहां आई तो हिंदी बोलनी नहीं आती थी, अब वह अच्छे से हिंदी भी बोल लेती है और काम भी कर लेती है। शिवभक्तों की सेवा करने में आनंद आता है। इवाना खुद खाना बनाती है और शिवभक्तों को खिलाती है। इवाना के सहयोग को देखकर उसके ससुराल वाले भी खुश है। पति मोहित एलन का कहना है कि इवाना हर साल सहयोग करती है। उनके साथ में परिवार के दीपक एलन, योगेंद्र एलन, राजेंद्र एलन, भूषण शर्मा आदि भी लगे हुए है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/