{"_id":"598a186b4f1c1bb8208b4737","slug":"force-stop-mob-said-adg-firoz-will-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स ने रोका जुलूस, एडीजी बोले गिरफ्तार होगा फिरोज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स ने रोका जुलूस, एडीजी बोले गिरफ्तार होगा फिरोज
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी से मारपीट के केस में नामजद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के पुत्र फिरोज की तलाश में हो रही छापामारी के विरोध में मंगलवार को याकूब समर्थकों ने कोतवाली से जुलूस निकाला। पुलिस फोर्स ने सोहराब गेट चौकी पर जुलूस रोक लिया। जहां एडीएम सिटी ने ज्ञापन लिया। वहीं, एडीजी जोन ने स्पष्ट कहा है कि गुंडागर्दी करने वाले फिरोज को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
पेंट व्यापारी विजय रस्तोगी से फिरोज और उसके दो निजी गनरों ने कोतवाली क्षेत्र स्थित दुकान में घुसकर शनिवार को मारपीट की थी। जिसका मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज है। पुलिस फिरोज की तलाश में याकूब कुरैशी के मीट प्लांट और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। याकूब पक्ष का दावा है कि हमारा व्यापारी से समझौता हो चुका है। लेकिन पुलिस फिर भी लगातार दबिश दे रही है। याकूब कुरैशी के पक्ष में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन देने का एलान किया था। जिसके चलते सुबह से कोतवाली इलाके में आरएएफ और पीएसी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
इमरान को गाड़ी में बैठाया
पुलिस अफसरों ने याकूब समर्थकों को जुलूस निकालने से मना किया। लेकिन बाद में हापुड़ अड्डा चौराहे तक जुलूस निकालने पर सहमति बनी। लेकिन पुलिस फोर्स ने शाहपीर गेट पुलिस चौकी पर ही जुलूस को रोक लिया। इस दौरान याकूब कुरैशी ने आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे इमरान को पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया, जबकि उसका इस केस से कोई लेनादेना नहीं है। आरोप लगाया कि पुलिस पहले हमें एमपीजीएस प्रकरण में परेशान कर चुकी है। अब फिरोज को राजनैतिक दबाव में जबरन गिरफ्तार करने पर अड़ी है। पुलिस आपसी सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। बाद में एडीएम सिटी को कमिश्नर, एडीजी, आईजी और डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
फिरोज ने डाली सरेंडर अर्जी
मेरठ। आरोपी फिरोज की तरफ से मंगलवार को न्यायालय एसीजेएम प्रथम में सरेंडर अर्जी दाखिल की गई। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए आगामी 10 अगस्त की तारीख नियत की।
समझौते से कोई लेनादेना नहीं
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि पुलिस का समझौते से कोई लेनादेना नहीं है। फिरोज व उसके दोनों गनरों की गिरफ्तारी तक दबिश जारी रहेंगी। लेकिन पुलिस परिवार के लोग को परेशान नहीं करेगी। कानून व्यवस्था खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस उनसे निपटेगी। वहीं, याकूब कुरैशी और उनके परिवार पर दर्ज एक दर्जन से अधिक मुकदमों की भी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो उनमें भी कार्रवाई की जाएगी।