फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Force's watch on prayer before Holi

होली से पहले जुमे की नमाज पर रहा फोर्स का पहरा

Sat, 07 Mar 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Force's watch on prayer before Holi
होली से पहले जुमे की नमाज पर रहा फोर्स का पहरा
विज्ञापन

मेरठ। होली से पहले शरारती तत्व शहर का माहौल बिगाड़ सकते हैं। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद सुरक्षा का जो प्लान संवेदनशील प्वाइंटों के लिए बनाया गया था, वह 12 मार्च तक लागू रहेगा। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सभी सीओ, एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहे।
दोपहर में नमाज के समय हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला फोर्स के साथ हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद के बाहर तैनात रहे। कोतवाली और लिसाड़ीगेट मस्जिद के बाहर भी फोर्स तैनात रहा। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

होली से पहले शहर में सभी संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर सभी सीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह खुद फोर्स के साथ पैदल मार्च निकालें। शहर में हापुड़ अड्डा चौराहा, गोला कुआं, भूमिया का पुल, खत्ता रोड, लिसाड़ी रोड, फतेहउल्लापुर, इस्लामाबाद चौकी, जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी, एल ब्लॉक तिराहा, बिजली बंबा पुलिस चौकी, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, खैरनगर, देहलीगेट, मछेरान सदर बाजार, रिठानी, गोलाबढ़, कोतवाली लालकुर्ती समेत 36 मुख्य स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है सभी संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। होली पर यदि माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। सभी थानों में शांति समिति की बैठक भी शुरू कर दी गई हैं।

परतापुर में शांति समिति की बैठक:
परतापुर थाने में शुक्रवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें रिठानी, परतापुर, ढिंडाला, मोहिउद्दीनपुर, गांवड़ी, गेझा, महरौली गांवों के गणमान्य व्यक्ति और अधिकांश गांवों के प्रधान भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा ने दोनों ही वर्गों के लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग मांगते हुए कहा कि धारा 144 लागू है। यदि कोई विवाद है तो उसे आपस में निपटा लिया जाए। इस दौरान ग्रामीणों से सहयोग मांगा कि अवैध शराब की बिक्री की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed