फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   For high court bench in west up lawyers to furor at the meeting place of BJP

हाईकोर्ट बैंच को लेकर वकीलों का जमकर हंगामा, कहा नहीं होने देंगे भाजपा कार्यसमिति की बैठक

Sat, 11 Aug 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
For high court bench in west up lawyers to furor at the meeting place of BJP
वकीलों को समझाते डीएम व कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर सैंकड़ों वकील सड़क पर उतर आए। वकीलों ने बेगम पुल चौराहा किया जाम एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइन राम अर्ज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता डटे रहे। पुलिस से धक्का मुक्की के बाद वकील बसों में भरकर सुभारती के लिए रवाना हो गए। वकील ने यहां जबरन गेट के अंदर घुसने का प्रयास किया। करीब सौ से ज्यादा वकीलों को पुलिस ने बस व एंबुलेंस में भरकर पुलिस लाइन भेज दिया-
विज्ञापन


 

पुलिस ने एंबुलेंस में भरकर भेजा कलेक्ट्रेट

हाई कोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने कलेक्ट्रेट से लेकर बेगम पुल और सुभारती तक जमकर हंगामा किया। सुभारती में आयोजन स्थल के बाहर गेट पर वकील अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। जिसके चलते पुलिस और वकीलों की जमकर झड़प हुई।  महिला अधिवक्ता और वकीलों ने कई बार जबरन घुसने का प्रयास किया। यहां वकीलों ने एलान किया कि वे मेरठ में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक नहीं होने देंगे।

यहां तक कि वकीलों को समझाने के लिए कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक  समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे। घंटों चले हंगामें के बाद वकीलों को पुलिस ने बस और एंबुलेंस में बैठाकर पुलिस फोर्स के साथ कलेक्ट्रेट रवाना कर दिया। इस दौरान कई वकीलों को पुलिस ने जबरन उठाकर एंबुलेंस में डाल दिया।

दो अधिवक्ताओं को पड़ा दिल का दौरा
सुभारती के सामने धरना दे रहे अधिवक्ताओं में मुरादाबाद के पूर्व अध्यक्ष और एक मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता जगतसिंह को हार्ट अचानक हार्ट अटैक आ गया। दोनों को पुलिस ने अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि सुभारती विश्वविद्द्यालय के मांगल्य ऑडिटोरियम में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हो रही है जहां कई गणमान्य पहुंचेंगे। ऐसे में सुभारती विवि परिसर कड़ी सुरक्षा से घिरा हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed