फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   for better life the stopege of water wastege is very must

बेहतर भविष्य के लिए पानी की बर्बादी रोकना जरूरी

Tue, 03 Sep 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
for better life the stopege of water wastege is very must
लावड़-नगर पंचायत लावड़ में जल संरक्षण को लेकर आयोजित संगोष्ठी में लोगों को जल संरक्षण को लेकर जान - फोटो : LAWARD
बेहतर भविष्य के लिए पानी की बर्बादी रोकना जरूरी
विज्ञापन

लावड़। भूजल संरक्षण की बाबत सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में अमर उजाला एवं नगर पंचायत लावड़ के तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। इसमें लोगों को बरसात का पानी संचय करने एवं भूजल की बर्बादी रोकने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं, लोगों ने पानी बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनहित फाउंडेशन की मुखिया अनिता राणा रहीं। अमर उजाला की ओर से आए संजय शर्मा, अंकित कुमार ने अनिता राणा, अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह, चेयरपर्सन पति मोहम्मद हारुन, विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि डॉ. दीपचंद सैनी आदि अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद फाउंडेशन की अध्यक्षा अनिता राणा ने बताया कि गिरता भूजल स्तर चिंता का अहम विषय है। एक समय हुआ करता था, जब लोग तालाबों का पानी दैनिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल करते थे। वक्त बदलने के साथ तालाबों की जगह हैंडपंपों ने ले ली। आजकल बोतल में बंद पानी शुद्धता की पहचान बन गया है। यदि पानी का दोहन इसी तरह होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पीने के पानी के लिए भी तरसना पडे़गा। आजकल तालाबों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण वह इस्तेमाल करने योग्य नहीं रह गया है। तालाबों की समय से सफाई एवं उनसे अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिस कारण बरसात का पानी नालों में बह जाता है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए बरसात के पानी का संचय कर सकते हैं। उन्होंने सबमर्सिबल से व्यर्थ बहाए जा रहे पानी पर नियंत्रण करने की अपील की। जरूरत के हिसाब से पानी का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नीर एवं नारी में गहरा संबंध है। घरों में महिलाएं ही सबसे अधिक पानी का उपयोग करती हैं। यदि वे जल संचय को लेकर जागरूक हो जाएं तो काफी हद तक पानी की बर्बादी रोकी जा सकती है। वहीं, अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने कहा कि पानी को बचाने के लिए कस्बे में लगी सभी सरकारी टंकी को देखा जाएगा। जहां पानी की आवश्यकता है वहां टोटी लगाई जाएंगी, अन्यथा उन्हें बंद कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में जल्द रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की बात कही। चेयरपर्सन पति मौ. हारुन ने कहा कि हमें पानी को बचाना चाहिए। पानी सभी की जरूरत है। यदि पानी ही नहीं रहा तो जीवन संकट में पड़ जाएगा। संगोष्ठी में सुभाष सैनी, राजीव, मुजाहिद, अजय जैन, अनुज शर्मा, अचल गुप्ता, नायाब रिजवी, मनोज गोयल, चौधरी अतीक, अनिल, चंद्रपाल सैनी, नितेश, असलम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनता जागरूक होगी
हम भावी पीढ़ी के लिए लाखों-करोड़ों की संपत्ति जोड़ते हैं, लेकिन पानी का संचय करना भूल जाते हैं। यदि पानी ही नहीं रहा तो सब व्यर्थ है। अमर उजाला एवं नगर पंचायत की इस पहल से क्रांति आएगी और जल संचय को लेकर लोग जागरूक होंगे।-संजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरों को भी करें जागरूक
हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने घरों से शुरूआत करने के साथ-साथ पड़ोसियों को भी जागरूक करें। अमर उजाला एवं नगर पंचायत की यह बेहतरीन अच्छी पहल है। इससे लोग जागरूक होंगे।- गौरव गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार संघ लावड़
व्यर्थ पानी बहाने वाले दंडित हों
सबमर्सिबल से पानी का अत्याधिक दोहन किया जा रहा है। क्षेत्र अंतर्गत डेयरियों में पशुओं को नहलाने और उनका गोबर नाली में बहाए जाने के लिए पानी का अंधाधुंध इस्तेमाल करते हैें। जो कई लोगों की प्यास बुझा सकता है। ऐसे लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। इस पर ही लोग जल संचय का महत्व समझेंगे।- पंडित चंद्रकांत शर्मा, कस्बावासी
सभी के प्रयास से होगा बदलाव
जल संचय के लिए सभी लोगों को साथ मिलकर कुछ नया करना होगा। लोग चंदा इकट्ठा कर कार्यक्रम कराते हैं, यदि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए लोग चंदा इकट्ठा कर शुरूआत करें तो जल्द ही सकारात्मक बदलाव आएगा। अमर उजाला एवं नगर पंचायत का यह प्रयास अच्छा है। जल्द इस प्रयास से बदलाव की नई बयार बहेगी।- रामभूल प्रजापति, व्यापारी

सभासद करेंगे शुरुआत
सभासद पानी की बर्बादी को रोकने की पहल करेंगे। इस संबंध में सभासद अपने-अपने वार्ड में लगी सरकारी टोटी लगाए जाने के साथ-साथ लोगों को जल संचय के लिए भी जागरूक करेंगे। जल संरक्षण के लिए यह अच्छा प्रयास होगा। - सुभाष सैनी, सभासद पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed