फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   football chaurhe par nhi mila likej

फुटबाल चौराहे पर नहीं मिला लीकेज

Tue, 10 Apr 2018 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Apr 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
football chaurhe par nhi mila likej
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
फुटबाल चौराहे पर लीकेज पाइप लाइन से तीन दिन से पानी बर्बाद हो रहा है। हालांकि बीते दो दिन से नगर निगम जलकल विभाग लीकेज तलाशने में लगा है। लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल पाई है। सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होने के साथ इस पाइप लाइन से जुड़े इलाकों में पानी की दिक्कत शुरू हो गई है। अफसरों का कहना है कि कई जगह सड़क खोदने के बाद भी लीकेज नहीं मिला है। शायद सड़क खोदनी पड़ेगी।

दिल्ली रोड फुटबाल चौराहा से गंगाजल की पाइप लाइन गुजर रही है। उसी पाइप लाइन से छोटी पुरानी लाइन को भी जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर एक टेलीकॉम कंपनी ने केबिल डालने का काम किया है। इस काम के दौरान ही पाइप लाइन टूट गई होगी। पाइप लाइन से निकल रहा पानी चौराहा की दीवार के बराबर से बह रहा है। जलकल विभाग के कर्मचारियों ने चौराहे को चारों तरफ से खोदा, लेकिन सोमवार देर शाम तक भी लीकेज का पता नहीं चला। जलकल विभाग ने चौराहे से पानी हटाने के लिए पंप लगाया है। पाइप लाइन में लीकेज से मेट्रो प्लाजा और आसपास के इलाके में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। चौराहा पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मामले में महाप्रबंधक जल एसके सिंहा ने बताया कि पाइप लाइन का लीकेज तलाशने के लिए पूरी मशीनरी लगाई है। शीघ्र सफलता मिलेगी। जरूरत पड़ने पर चौराहा को अन्य स्थानों पर भी खोदना पड़ सकता है। यह बात सही है काफी पानी बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed