फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foofa wanted to ten years old girl rape, making noise ...

फूफा बनाना चाहता था दस साल की मासूम को हवस का शिकार, शोर मचाने पर...

Sun, 13 Aug 2017 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 13 Aug 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Foofa wanted to ten years old girl rape, making noise ...
रेप की कोशिश

लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार शाम दस साल की बच्ची के साथ उसके फूफा ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता का शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़कर धुन डाला। शनिवार को दस वर्षीय बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाला उसका फूफा उसे टीवी दिखाने के बहाने अपने घर पर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान बच्ची शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। जिसके बाद बच्ची के परिजन भी थाने पहुंचे और आरोपी के साथ मारपीट की कोशिश की। पीड़ितों ने तहरीर दी है।

विज्ञापन

एसओ पर अभद्रता का आरोप

Foofa wanted to ten years old girl rape, making noise ...
बच्ची से रेप की कोशिश

बच्ची के परिजनों ने एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले तो एसओ लिसाड़ीगेट ने फोन नहीं उठाया, उसके बाद आरोपी को निर्दोष बताकर पीड़ित लोगों को फटकार दिया। वहीं महिलाओं ने थाने में कहा कि आरोपी को मौके पर ही सजा मिलनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो भीड़ सबक सिखाएगी। वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बच्ची के बयान दर्ज कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed