{"_id":"5f9c75cc8ebc3e9ba007d225","slug":"follow-the-path-given-by-hujur-meerut-news-mrt508743095","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुजूर के बताए रास्ते पर चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुजूर के बताए रास्ते पर चलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को मुस्लिम क्षेत्रों में सुबह से ही रौनक रही। दो सौ नमाजियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। मस्जिदों में तकरीर के दौरान हुजूर मोहम्मद साहब के जीवन पर रोशनी डाली और उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। वहीं, फ्रांस में मोहम्मद साहब को लेकर गुस्ताखी पर अफसोस जताया।
शाही जामा मस्जिद में मौलाना सलमान कासमी ने नमाज अदा कराई। गुदड़ी बाजार स्थित पीपल वाली मस्जिद में दोपहर बाद जलसा ए सीरत उल नबी का आयोजन किया गया। जिसमें नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने कहा कि हुजूर के बताए रास्ते पर चलकर ही हर समस्या का हल होगा। आज के ही दिन हुजूर मोहम्मद साहब की पैदाइश हुई थी। प्यार-मोहब्बत और कौमी एकता का पैगाम देने वाले हुजूर हमारे दिलों में हैं। जलसे की दुआ मौलाना इजहारुल हक ने कराई। इस दौरान हाजी हनीफ कुरैशी, मौलाना सैफुल्ला, मौलाना मोहम्मद इस्लाम कारी, हाजी इमरान सिद्दीकी, शीराज रहमान, हाजी इरशाद कुरैशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आल इंडिया सीरत कमेटी ने जुलूस समेत अभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। शाम छह बजे हजरत बाले मियां दरगाह पर कुरआन ख्वानी, फातिहा और दुआ कराई गई। मुफ़्ती अशरफ ने कहा कि नबी ए करीम का फरमान है कि हर कीमत पर तालीम हासिल करें। यहां ताहिर अब्बासी, शारिक मुन्ना, इकराम अंसारी, रिहान, कफील, कमर, सूफी जमाल, शोएब, आरिफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, सीरतुल कमेटी ईद ए मिलादुन्नबी द्वारा पूर्वा अब्दुल वाली हापुड़ रोड जरूरतमंदों को भोजन खिलाया गया। यहां हाफिज मोहम्मद अहमद कादरी, हाजी उमर कादरी, नदीम अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद नईम कादरी व स्थानीय लोग शामिल रहे।