{"_id":"69513c16a0b5ca0a0700122f","slug":"fog-slows-down-train-movement-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1066226-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोहरे ने धीमी कर दी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोहरे ने धीमी कर दी ट्रेनों की चाल
Sun, 28 Dec 2025 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
संगम समेत कई ट्रेन दो से तीन घंटे तक देरी से चली, यात्री रहे परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। घने कोहरे ने संगम एक्सप्रेस और नौचंदी समेत कई ट्रेनों की चाल धीमी कर दी। ट्रेनें कई कई घंटे लेट चल रही हैं। ट्रेनों को निकालने के लिए कुछ ट्रेनों को जगह-जगह रोका जा रहा है। जिसके कारण ट्रेन समय से नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्री परेशान हैं।
रविवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लखनऊ से चलकर नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को सुबह 8:20 बजे की बजाय 9:54 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। लखनऊ से मेरठ आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ में देर रात्रि 10:35 बजे के स्थान पर मध्यरात्रि के बाद 1: 05 बजे लगभग ढाई घंटे देरी से पहुंची। इस समय मेरठ सिटी स्टेशन कोहरे के आगोश में रहा। बाड़मेर से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी मेरठ सिटी स्टेशन पर 45 मिनट देरी से पहुंची। प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस 14163 जो रविवार को सूबेदारगंज से शाम 5:50 बजे की बजाय रात्रि 8:50 बजे यानी तीन घंटे देरी से चली। सोमवार को मेरठ सिटी स्टेशन पर 6:25 बजे की बजाय 9 बजे यानी ढाई घंटे देरी से पहुंचने का अनुमान है।