फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fog in the city

शहर कोहरे के आगोश में, धूप से मिली राहत

Sat, 21 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
fog in the city
मोदीपुरम। ठंड ने शहरवासियों की कंपकंपी छुटा रखी है। कई दिन से पड़ रही ठंड के बीच कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया, हालांकि शनिवार को दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, जिस कारण दिन का तापमान 15 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह को हवा का असर कम होने के कारण कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य रही। सुबह आठ बजे भी लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। हालांकि दस बजे के करीब धूप खिल गई जिस कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर पारा गिरने लगा। मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 97 व न्यूनतम आद्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मेरठ का एक्यूआई पहुंचा 300 के पार
मोदीपुरम। हवा की रफ्तार कम होने से कोहरे का असर बढ़ गया है। इसका असर एक्यूआई स्तर पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 320 पर पहुंच गया। जबकि गाजियाबाद में 444, बागपत में 378 और नोएडा में 463 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बना रहेगा ठंड का असर
सुबह और रात को कोहरे का असर रहेगा। दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। रात का तापमान स्थित रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ बारी के चलते अभी ठंड का असर बना रहेगा। - डा एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed