फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five thousand students filled exam forms in two days

दो दिन में पांच हजार छात्र-छात्राओं ने भरे परीक्षा फॉर्म

Mon, 06 Jan 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Five thousand students filled exam forms in two days
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में दूसरे दिन तक रेग्युलर और प्राइवेट के पांच हजार के करीब परीक्षा फार्म भर गए हैं। जिन छात्र-छात्राओं की नैड आईडी गलत बन गई है उनको आईडी भरने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद दोबारा से सही नैड आईडी बना सकते हैं। विवि केंद्रीय व्यवस्था के तहत छात्रों को खुद कॉलेज अलॉट करेगा। कॉलेज का अलॉटमेंट होने के बाद कागजातों का वेरीफिकेशन होने के बाद छात्र-छात्राएं अलॉट किए गए कॉलेज में प्रिंट आउट और समस्त कागजात जमा करेंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में चार जनवरी से बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए-एमकॉम के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट पर भरे जा रहे हैं। 27 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ फीस जमा की जा सकती है। 29 जनवरी कॉलेजों में फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि है। कॉलेजों द्वारा कैंपस में परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। प्राइवेट में छात्र-छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प भरना है। जो छात्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने 12वीं की परीक्षा या ग्रेजुएशन परीक्षा दूसरे राज्य से की है उनको मूल निवास प्रमाण पत्र लगाना होगा। मूल निवास नहीं होने की स्थिति में विशेष शुल्क 5500 रुपये जमा करना होगा। यूपी बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड से 12वीं करने वाले छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफि केट भी परीक्षा फार्म के साथ जमा करना जरूरी है। स्नातक की परीक्षा में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित नहीं हैं, वह स्नातकोत्तर में परीक्षा फार्म नहीं भर सकते हैं। रविवार शाम तक की बात करें तो रेग्युलर और प्राइवेट दोनों पांच हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने फार्म भर दिए हैं। बता दें कि यूजी में परीक्षा फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या चार लाख के करीब है। इसके अलावा प्राइवेट परीक्षा फार्म भी डेढ़ लाख के करीब छात्र-छात्राएं भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed