फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five suspected terrorists arrested in Bijnor, inquiries from UP ATS team

बिजनौर में पांच और शामली में एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, यूपी एटीएस कर रही पूछताछ

Thu, 20 Apr 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर/शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर/शामली Updated Thu, 20 Apr 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Five suspected terrorists arrested in Bijnor, inquiries from UP ATS team
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पांच राज्यों की पुलिस के साथ एटीएस ने बृहस्पतिवार सुबह आंतकवादी गतिविधियों में शामिल होने के शक में तीन स्थानों से पांच युवकों को पकड़ा है और पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई। इसके अलावा शामली के कस्बा झिंझाना से भी एक युवक को पकड़ा गया है।

विज्ञापन

बढापुर की मोती मस्जिद में छापा मारकर कोतवाली देहात थाने के गांव अलीपुरा जट निवासी मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती फैजान, नगीना थाने के  गांव तुख्मापुर निवासी तनवीर अहमद को पकड़ा है। कोतवाली देहात थाने के गांव मकवाड़ा निवासी जैनुल आबुदीन,  नांगल थाने के गांव दहीरपुर निवासी फुरकान और  धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी अजीजुर्रहमान को उनके घर से दबोचकर अपने साथ ले गई। पकड़े गए पांच युवकों पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का शक है। मुफ्ती फैजान मस्जिद का पेश इनाम व तनवीर नायब इमाम है। अजीजुर्रहमान मजदूरी करता था। जैनुल आबुददीन राजमिस्त्री है। इसके अलावा एटीएस ने शामली के कस्बा झिंझाना कस्बा निवासी युवक को अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल्ला निवासी मोहल्ला तलाही को पकड़ा है। अब्दुल्ला बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के पास ही स्थित मसजिद में नमाज पढ़ने गया था। इससे पूर्व ही एटीएस की टीम और झिंझाना थाना पुलिस ने पहले ही घेराबंदी की हुई थी और मस्जिद के गेट पर ही उसे पकड़ लिया। उसके घर से कुछ किताबें तथा दो मोबाइल भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed