{"_id":"5d5251a98ebc3e6cba54c985","slug":"five-students-were-injured-in-bus-accident-at-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मचा कोहराम, हादसे में पांच हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मचा कोहराम, हादसे में पांच हुए चोटिल
Tue, 13 Aug 2019 11:42 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की बस पलटने से कई बच्चे चोटिल हो गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया। ककरौली थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार पांच बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं पुलिस ने बच्चों को उपचार दिलाने के बाद सकुशल उनके घर पहुंचाया। इस हादसे से बच्चे काफी डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
ककरौली थाना क्षेत्र के कई गांवों के बच्चे मंगलवार सुबह बस में सवार होकर जानसठ क्षेत्र में स्थित स्कूल के लिए आ रहे थे। इसी दौरान बस जैसे ही गांव जड़वड़ कटिया के पास पहुंची तो अचानक बस के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हालांकि बस की गति कम होने के कारण बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोटिल बच्चों को उपचार दिलाया। इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल उनके घर पहुंचाया। दिन निकलते ही हुई इस घटना से बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। अपने बच्चों को सकुशल देखकर उनकी जान में जान आई।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/