फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five person death in accident

भीषण हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत  

Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 10 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
five person death in accident
मेरठ के जानी क्षेत्र में हुुए हादसे में ट्रक के नीचे फंसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड स्थित रघुनाथपुर गांव के सामने बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक परिवार की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देर रात तक शवों को नही उठने दिया। इसकी जानकारी पर सीओ सरधना समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

बागपत के बालैनी गांव निवासी गुलजार के मोहम्मदपुर कंकरखेड़ा निवासी एक रिश्तेदार की बुधवार को मौत हो गई थी। जिसमें शोक जताने के लिए गुलजार की पत्नी आबिदा (32), भाभी शमीना (45) पत्नी इकबाल, बहनोई अयूब (32) पुत्र निजामुद्दीन, भतीजा आसिफ (19) पुत्र आलम और भाभी खातून (50) पत्नी आलम अलग-अलग दो बाइक से मोहम्मदपुर गांव जा रहे थे। बागपत रोड स्थित रघुनाथपुर गांव स्थित बैंक के सामने सामने से आते एक प्लाइवुड से भरे ट्रक ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

जिसमें दोनों बाइकों पर सवार एक ही परिवार के इन पांचों लोगों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक गांव के इकरामुद्दीन के मकान में घुस गया। जिसमें इकरामुद्दीन का परिवार भी बाल-बाल बचा। हादसा होते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ट्रक के केबिन से घायल ड्राइवर को निकला। हादसे के 15 मिनट बाद जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रघुनाथपुर गांव के एक युवक ने पांचों शवों की पहचान की। हादसे की जानकारी लगते ही बालैनी से उनके परिवार के लोगों सैकड़ों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक नहीं उठने दिए शव 
ग्रामीणों ने देर रात तक सड़क से शव नहीं उठने लिए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों में टक्कर मारी है। ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को पांच पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। सीओ सरधना चंद्रपाल सिंह, जानी, सरधना, रोहटा, कंकरखेड़ा और बालैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में ड्राइवर भी घायल हुआ है। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed