फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five members found corona positive, the team take 83 people sample

एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 83 लोगों के सैंपल लिए

Thu, 09 Jul 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
five members found corona positive,  the team take 83 people sample
पॉजिटिव मिली महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन करते सीएचसी प्रभारी। - फोटो : MAWANA
मवाना/परीक्षितगढ़/हस्तिनापुर(मेरठ)। सीएचसी में एंटीजन किट से की जा रही जांच में मोहल्ला कल्याण सिंह में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए परिवार के पांच लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहीं हस्तिनापुर स्थित सीएचसी पर हुई सैंपलिंग में गर्भवती महिला पॉजिटिव निकली। डॉक्टरों ने महिला को आइसोलेट सेंटर भिजवाया। वहीं परीक्षितगढ़ में एक महिला को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक वृद्ध महिला ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। महिला को अभी तक इलाज के लिए मेरठ नहीं भेजा। बुधवार को एंटीजन किट से जांच के दौरान महिला के संपर्क में आए परिवार के पांच लोगों को भी कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें महिला का पति, बेटा, बहू, दो पौत्री हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि इन सभी को मेरठ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग ही महिला को मेरठ भेजने के लिए तैयार नहीं थे। सीएचसी पर आज 83 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें 35 ब्लाक के स्टाफ, दो गर्भवती महिला तथा शेष कोरोना संदिग्ध की जांच की गई। अब नगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 36 हो चुकी है।
विज्ञापन

दो महिलाओं को हुई कोरोना की पुष्टि
परीक्षितगढ़/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई सैंपलिंग में गर्भवती महिला पॉजिटिव निकली। डॉक्टरों ने महिला को आइसोलेट सेंटर भिजवाया। वहीं परीक्षितगढ़ में एक महिला को कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के अलीपुर मोरना के पीएचसी केंद्र पर 55 और सीएचसी पर 163 लोगों की सैंपलिंग की गई। सभी सैंपल एंटीजन किट द्वारा की गई। इसमें कस्बे की सी ब्लॉक कॉलोनी निवासी एक गर्भवती महिला पॉजिटिव निकली। महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया। वहीं परीक्षितगढ़ में मेरठ रोड थाने के सामने महिला कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को मुलायम सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला कस्याबान निवासी प्रकाश ठेकेदार के मकान में महिला किराए पर रहती है। मंगलवार को बुखार व खांसी की दवाई लेने महिला सीएचसी पर गई थी। बुधवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। टीम ने सभी किराएदारों को होम क्वारंटीन कर दिया। वहीं पुलिस ने पॉजिटिव महिला के घर से ढाई सौ मीटर की दूरी तक की दुकानें बंद कर रास्ते सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना में तीन पॉजिटिव मिले
सरधना। सरधना में बुधवार को नगर व देहात में 124 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। इनमें एक महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव निकले। इसमें पालिका का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद पालिका को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। वहीं संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में जो पीएससी के जवान रुके हैं, उनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी मंगलवार को एक जवान पॉजिटिव मिला था। वहीं कपसाड़ गांव में 40 वर्षीय महिला की संक्रमण की पुष्टि हुई।

पूठखास में महिला को हुई कोरोना की पुष्टि
रोहटा। पूठखास गांव की एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया। वहीं पुलिस टीम ने महिला के घर के आसपास का 250 मीटर का क्षेत्र सील कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि महिला को मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed