फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five Mahatriti in the Aghadnath Temple

बाबा औघड़नाथ मंदिर में हुई पांच महाआरती

Wed, 31 Jul 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five Mahatriti in the Aghadnath Temple
श्री धर्मधर्मेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती करते पुजारी - फोटो : ???? ????????????? ?????? ????? ??? ??????? ???? ??????
औघड़नाथ मंदिर में हुईं पांच महाआरती
विज्ञापन

मेरठ। औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर पांच महाआरती की गई। पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन किया। प्रथम आरती मंगलवार सुबह 5:00 बजे, दूसरी आरती रात 9:00 बजे, तीसरी आरती रात 11 बजे, चौथी आरती रात 1:00 बजे और पांचवीं आरती बुधवार तड़के 3:00 बजे की गई। हर आरती से पूर्व मंदिर के गर्भगृह को करीब एक घंटे के लिए सफाई आदि कार्य के लिए बंद किया गया। हालांकि रातभर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। पंडित श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि शिवरात्रि पर पांच बार की आरती में शामिल होने का बड़ा महत्व है। सदर, रजबन, मोदीपुरम, लालकुर्ती आदि स्थानों से सौ से ज्यादा शिवभक्त मंदिर में उपस्थित रहे। शिवरात्रि पर राधा कृष्ण मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि जलाभिषेक के बाद शिवभक्तों ने राधा कृष्ण मंदिर में भी दर्शन किए।

रेड क्वार्टर और शनि मंदिर मार्ग पर लगा मेला
मेरठ। शनि मंदिर चौराहा और रेड क्वार्टर पर शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मेले का आयोजन किया गया। मंदिर मार्ग पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भंडारे भी लगाए। कांवड़ियों के लिए हनुमान चौक, नैंसी चौराहा, वेस्ट एंड रोड पर सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। हनुमान चौक मुख्य चौराहे पर विशाल सेवा शिविर लगाया गया। उधर, नैंसी चौराहे से रेड क्वार्टर तक मार्ग पर दोनों तरफ चाट पकौड़ी, झूले, फास्ट फूड आदि की दुकानें सजीं। शनि देव मंदिर के पास बच्चों के खिलौनों की दुकानें और झूले आदि भी लगाए गए। दर्शन एकेडमी से मंदिर द्वार के मध्य एक तरफ सदर के व्यापारियों ने शिविर लगाकर प्रसाद बांटा। जेनस्टार फाउंडेशन के तत्वावधान में चिकित्सा शिविर डॉ. पीके बंसल के साथ मंदिर समिति ने लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed