फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five days ganga yatra, Deputy Cm dinesh sharma worship at ganga in Hastinapur

Ganga yatra: मखदूमपुर में डिप्टी सीएम ने आरती के साथ शुरू की दूसरे दिन की गंगा यात्रा

Tue, 28 Jan 2020 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
five days ganga yatra, Deputy Cm dinesh sharma worship at ganga in Hastinapur
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पांच दिवसीय गंगा यात्रा बिजनौर और बलिया से शुरू हो चुकी है। यात्रा के दूसरे दिन हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर डिप्टी सीएम द्वारा गंगा आरती के बाद इसे आगे की और रवाना किया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को बलिया जिले के दुबे छपरा घाट पर शंखनाद और विधिवत आरती-पूजन के साथ ही प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुभारंभ किया। बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा को पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन

 

बिजनौर से कानपुर तक निकलने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन मेरठ जिले के हस्तिनापुर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित मखदूमपुर गंगाघाट पर आरती कर गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। यहां डिप्टी सीएम ने सैकड़ों की संख्या में छोटे कछुओं को भी गंगा में छोड़ा।

मखदूमपुर से विधि विधान के साथ गंगा आरती करने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री सुरेश राणा और मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल व भाजपा के कई अन्य मंत्रियों के साथ रथयात्रा के रथ में सवार होकर आगे के लिए रवाना हुए।

इस दौरान जगह जगह गंगा यात्रा का स्वागत किया गया। मुस्लिम बहुल गांव सठला में धूमधाम के साथ गंगा यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं डिप्टी सीएम लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed