फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five bridges will be built from Meerut to Hapur

मेरठ से हापुड़ तक बनेंगे पांच पुल

Sat, 02 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five bridges will be built from Meerut to Hapur
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बाद अब गंगा एक्सप्रेसवे बारी है। मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होने जा रहे इस 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर 28 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जो कई राष्ट्रीय व प्रदेश राजमार्ग को जोड़ेंगे।
विज्ञापन

पहला चरण बिजौली से शुुरू होकर हापुड़ जिले के चंदनीर तक 49 किमी का होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण के बाद गांवों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण जून-2021 में किया जाएगा। वहीं, पहले चरण में ये पांच पुल एनएच-334 मेरठ-बुलंदशहर के बीच, स्टेट हाईवे-118, नेशनल हाइवे 24 हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर के बीच, नेशनल हाईवे 24 बाईपास, स्टेट हाईवे 65- बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर के बीच बनेंगे। जबकि काली नदी, कैनाल पर किमी नंबर 35 और कैनाल पर किमी नंबर 51 पर बड़े पुल बनेंगे।
विज्ञापन

वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे के 16 किमी पर मेरठ में 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया जाएगा। हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर पर रैंप प्लाजा भी बनाया जाएगा। रैंप प्लाजा एक मार्ग से दूसरे मार्ग को जोड़ने पर बनाया जाता है। यहां से गुजरने पर भी टोल प्लाजा की तरह चार्ज लगता है। इसके अलावा किमी 54 पर बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर के बीच रैंप प्लाजा होगा। हालांकि, प्रोजेक्ट में दो बड़े टोल प्लाजा होंगे। एक मेरठ और एक प्रयागराज की तरफ 16 लेन का बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed