फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five bodies with Kovid protocol were cremated

कोविड प्रॉटोकॉल वाले पांच शवों का हुआ संस्कार

Mon, 24 May 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five bodies with Kovid protocol were cremated
कोविड प्रॉटोकॉल वाले पांच शवों का हुआ संस्कार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी के बीच रविवार को पहला मौका रहा जब सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर कोविड प्रोटोकॉल वाले पांच शवों का ही अंतिम संस्कार हुआ। एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तीन तिथियों के संगम के साथ हस्त आदित्य अमृत सिद्धि योग में कोविड मृतकों की कम संख्या ने काफी राहत दी।
महामारी के दौरान कुछ सप्ताह पहले तक सूरजकुंड श्मशान पर हर दिन 100 से अधिक शव अंतिम संस्कार के लिए आ रहे थे। आलम यह रहा कि 48 प्लेटफार्म के बाद भी अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाने पड़े। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं बनी तो सड़कों पर अंतिम संस्कार हुआ। एक दिन सिर्फ कोविड मृतकों का आंकड़ा ही 50 के पार हो गया। वहीं, सामान्य मृत्यु दर 100 के ऊपर पहुंच गई। पार्किंग स्थल में भी 38 प्लेटफार्म बनाए गए। एक दिन में ही वह भी फुल हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में रविवार का दिन काफी सुकून वाला रहा। कोविड वाले पांच ही शव आए तो सामान्य श्रेणी के भी 11 ही शव पहुंचे। गंगा मोटर कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि सात दिन से कोविड मृतकों की संख्या कम हुई है। इससे महामारी के बीच जिंदगी की उम्मीदें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजकुंड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की स्थिति
तिथि कोविड सामान्य
23 मई 05 11
22 मई 07 20
21 मई 07 18
20 मई 08 16
19 मई 09 15
18 मई 16 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed