फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   first caesarean case in West UP in Ayushman scheme saved mother-child life in shamli

आयुष्मान योजना में वेस्ट यूपी में पहला सीजेरियन केस, बचाई जच्चा-बच्चा की जान

Sun, 30 Dec 2018 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
first caesarean case in West UP in Ayushman scheme saved mother-child life in shamli
आयुष्मान योजना
यूपी के शामली जिले में श्रमिक की गर्भवती पत्नी की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। आसपास के डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसने पत्नी को शहर के निजी अस्पताल ले गया, जहां आपरेशन के बाद नवजात बच्चे को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आयुष्मान योजना में आपरेशन से डिलीवरी का वेस्ट यूपी का यह पहला केस है। 
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र के यारपुर निवासी निवासी सुभाष मजदूर है। रोज जो कमाता है उसी से घर के दो वक्त की रोटी का इंतजाम होता है। परिवार में दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी पिंकी गर्भवती थी। शुक्रवार दोपहर को महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। आसपास के निजी चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन सबने हाथ खड़े कर दिए । बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। बड़े अस्पताल में इलाज कराने को रुपये नहीं थे।
विज्ञापन


सुभाष को याद आया कि उसका आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बना हुआ है। वो तुरंत इस योजना के पैनल में शामिल कैराना रोड स्थिति प्राइवेट अस्पताल में पत्नी को लेकर पहुंचा। चेक अप के बाद बताया गया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन बहुत तेज है। पिंकी को भी डिलीवरी का दर्द नहीं हो रहा था। जच्चा और बच्चा दोनों को रिस्क था। चिकित्सकों ने परिजनों की सहमति से तुरंत आपरेशन कर डिलीवरी की। महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात पिंकी मां बनी तो पूरे परिवार में खुशी छा गई। इससे पहले पिंकी को दो बेटियां घर में ही नार्मल डिलीवरी से हुई थी। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ सुशील कुमार ने दावा किया कि आयुष्मान योजना के तहत शुक्रवार को शहर के शांतिकेयर अस्पताल में हुआ ये आपेरशन सिजेरियन डिलीवरी का वेस्ट यूपी का पहला केस है। यदि सुभाष सरकारी अस्पताल में आता तो जिले के छह अस्पतालों में आपरेशन की सुविधा थी।
 
जिले में 36 हजार पात्र
एसीएमओ के अनुसार आयुष्मान योजना में जनपद में कुल 36,552 पात्र हैं। इन्हें पांच लाख रुपये का सरकार की तरफ से निशुल्क उपचार कराया जाएगा। इनमें से करीब 9800 लोगों के कार्ड बन चुके हैं।  बाकी के बनाने की प्रक्रिया चल रही है। 

योजना के लिए अधिकृत अस्पताल
शांतिकेयर अस्पताल शामली, गंगा अमृत अस्पताल शामली, बोहरा नर्सिंग होम शामली, गेटवेल अस्पताल शामली, किरण नेत्र चिकित्सालय शामली, शामली ,कैराना, कांधला, ऊन थानाभवन और कुड़ाना सीएचसी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed