फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firoz got his passport made by arranging with inspector, it will be canceled, Firoz is son of former minister

Meerut: दरोगा से सेटिंग कर फिरोज ने बनवाया पासपोर्ट, होगा निरस्त, पूर्व मंत्री का बेटा है फिरोज

Wed, 07 Aug 2024 12:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Aug 2024 12:43 AM IST
सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा ने एक दरोगा से सेटिंग कर पासपोर्ट बनवा लिया था। अब खुलासा होने पर पासपोर्ट भी निरस्त होगा और दरोगा पर भी गाज गिरना तय है।

विज्ञापन
Firoz got his passport made by arranging with inspector, it will be canceled, Firoz is son of former minister
Passport - फोटो : istock

विस्तार

तीन दिन पहले फिरोज को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पकड़ा गया था। वह दुबई जाने की फिराक में था। फिरोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


फिरोज उर्फ भूरा ने मेडिकल थाने में तैनात एक दरोगा से रिपोर्ट लगवाकर पासपोर्ट जारी करा लिया था, जबकि उसका वास्तविक पता सराय बहलीम थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत है। एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण पर जांच बैठा दी है। पासपोर्ट निरस्तीकरण के लिए कोतवाली पुलिस ने अदालत में अर्जी लगा दी है। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय को भी एक रिपोर्ट भेजी गई गई है। सीओ की जांच रिपोर्ट आने पर दरोगा पर बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन

 

शनिवार को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा को दुबई जाते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। हिरासत में लेकर उसे खरखौदा पुलिस के हवाले कर दिया गया था। बिना कोर्ट की अनुमति विदेश न जाने की बात लिखित में लेकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ दर्ज मुकदमों और पासपोर्ट की जांच के निर्देश दिए हैं।
 

ये था मामला
खरखौदा के अलीपुर में 31 मार्च 2022 को अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में मीट की अवैध पैकेजिंग-प्रोसेसिंग का मामला पकड़ा गया था। मौके से करीब 5 करोड़ का मीट बरामद किया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनके पुत्र इमरान व फिरोज और पत्नी शमजिदा समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। 28 नवंबर 2022 को फिरोज उर्फ भूरा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 96 दिन बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी कि मुकदमा समाप्त होने तक वह देश से बाहर नहीं जाएगा। रविवार को दुबई जाते समय उसे हिरासत में ले लिया गया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed