फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firoz befriended her by posing as Rahul, raped her and forced her to convert to Islam

फिरोज ने राहुल बनकर की दोस्ती, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव

Thu, 22 May 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Firoz befriended her by posing as Rahul, raped her and forced her to convert to Islam
खरखौदा (मेरठ)। कस्बा निवासी फिरोज ने सोशल मीडिया पर अपना नाम राहुल बदलकर बिजनौर की एक विधवा महिला से दोस्ती की। युवक ने महिला से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया और साढ़े तीन लाख रुपये की रकम ठग ली। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय व थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी महिला के अनुसार उसके तीन बच्चे हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। वह गाजियाबाद की एक काॅलोनी में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। महिला ने बताया कि 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। युवक ने अपना नाम खरखौदा निवासी राहुल चौधरी बताया। आरोपी युवक ने पीड़ित महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

आरोप है कि 30 अप्रैल को आरोपी युवक ने महिला को जनता इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में बुलाकर कार में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला के खाते से 3:30 लाख रुपये की रकम कस्बे के एक बैंक में डलवाए। पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी राहुल नहीं, फिरोज सैफी है। आरोपी युवक महिला पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाने पर की, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय शिकायत दी है। थाना पुलिस ने महिला को जांच के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed