फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing on BJP leader in kankarkhera

भाजपा नेता पर किया फायर, बहन-बुआ का हाथ तोड़ा

Sat, 04 Sep 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
firing on BJP leader in kankarkhera
भाजपा नेता पर किया फायर, बहन-बुआ का हाथ तोड़ा
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी की घर पर अकेली बहन को छह-सात युवकों ने घर से खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती और उसकी बुआ का हाथ तोड़ दिया। भाजपा नेता को भी गोली मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
भाजपा नेता ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में मौत हो गई थी, जिस कारण पूरा परिवार गमी में गया हुआ था। वह अपने कार्यालय पर मौजूद थे। घर पर उनकी बहन और बुआ ही मौजूद थीं। आरोप है कि इस दौरान छह-सात युवक उनके घर पहुंचे और उनकी बहन को बाहर खींचने का प्रयास किया। बहन ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी के हाथ पर काट लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने बहन का हाथ तोड़ दिया। बीचबचाव को आई उसकी बुआ का भी आरोपियों ने हाथ तोड़ दिया। आरोपी इसके बाद भाजपा नेता के कार्यालय पर पहुंचे और बाहर खींच लिया। उनके साथ मारपीट की और सिर पर तमंचा लगाकर गोली चला दी, जो कि मिस हो गई। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो जाने के कारण आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed